ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, चाकू और एक बाइक बरामद की है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान मनीष निवासी दादरी और प्रशांत निवासी ओमीक्रोन-1 ग के रूप में हुई। दोनों का मूल रूप से हापुड़ के निवासी है। ब्यूरो