एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

1008 घरों में हवन कर मनेगी शरद पूर्णिमा 

अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

1008 घरों में हवन कर मनेगी शरद पूर्णिमा  माई सिटी रिपोर्टर  नोएडा  आगामी शरद पूर्णिमा (30 अक्टूबर ) को सेेक्टर 12 स्थित गायत्री चेतना केंद्र द्वारा सामुहिक हवन का ऑनलाइन आयोजन होगा। जिसमें जिले के एक हजार आठ घरों में सुबह 9:00 बजे से हवन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्राकृतिक जड़ी बूटियों से तैयार हवन सामग्री और वैदिक मंत्रों के साथ हवन होगा  जिसमें  कोरोना मुक्ति और विश्व शांति के लिए प्रार्थना होगी। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान में शरद पूर्णिमा के अवसर पर पूरे देश में हवन का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत सेक्टर 12 स्थित गायत्री चेतना केंद्र की तरफ से दिल्ली एनसीआर में 2100 घरों में 1 कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसमें नोएडा, ग्रेटर नोएडा,दादरी और जेवर में 1008 घरों में यज्ञ कार्यक्रम होंगे। गायत्री चेतना केंद्र के प्रभारी डॉ आर एन सिंह ने बताया कि यज्ञ कार्यक्रम शरद पूर्णिमा को होगा। उससे पहले यज्ञ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जागरूकता अभियान में  यज्ञ का अर्थ, प्राकृतिक लाभ, यज्ञ चिकित्सा विधि के बारे में जानकारी दी जाएगी।  हवन के लिए इच्छुक भक्तों को खर्चे की चिंता करने की भी आवश्यकता नहीं होगी। कोई भी व्यक्ति गायत्री चेतना केंद्र में पहुंचकर निशुल्क हवन कर सकता हैं। साथ ही  विद्यारंभ, मुंडन, विवाह इत्यादि संस्कार भी निशुल्क करा सकते हैं। इसके लिए पहले से रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक होगा। ------------------ प्रगति मिश्रा 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें