एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पंजाब निकाय चुनाव में आप की काम की राजनीति पर जनता की मुहर : केजरीवाल

अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 08:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पार्टी नेताओं ने परिणामों को भगवंत मान सरकार की नीतियों और भाजपा विरोधी जनमत से जोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले हुए शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत के बाद पार्टी नेतृत्व ने इसे भगवंत मान सरकार के कामकाज पर जनता की मुहर बताया है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया और प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने चुनाव परिणामों को जनता के भरोसे और भाजपा विरोधी संदेश से जोड़कर पेश किया।



अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब की जनता ने ऐतिहासिक समर्थन देकर भगवंत मान सरकार के कामों को सराहा है। उन्होंने दावा किया कि ग्रामीण निकायों के बाद अब शहरी क्षेत्रों में भी आम आदमी पार्टी की मजबूत पकड़ साबित हो गई है। केजरीवाल ने कहा कि कुछ लोग पार्टी को शहरों में कमजोर बता रहे थे, लेकिन निकाय चुनाव के नतीजों ने यह धारणा गलत साबित कर दी।
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए उसे “ईडी पार्टी” करार दिया और आरोप लगाया कि छोटे व्यापारियों को छापों के जरिए परेशान किया गया। केजरीवाल ने दावा किया कि जनता ने चुनाव में इसका जवाब दिया है। उन्होंने व्यापारियों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि चुनावी हार के बाद कुछ व्यापारियों पर केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई हो सकती है। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि आम आदमी पार्टी सरकार व्यापारियों के साथ खड़ी है।



मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह सिर्फ चुनावी जीत नहीं, बल्कि जनता का स्पष्ट संदेश है कि लोग काम की राजनीति चाहते हैं और डर व नफरत की राजनीति को स्वीकार नहीं करते। वहीं सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पंजाब की जनता अन्याय के खिलाफ खड़ी होती है और केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई को भी जनता ने गंभीरता से देखा है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें