एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गुरू गोबिंद सिंह विश्वविद्यालय में शुरू हुई ऑनलाईन दाखिला प्रक्रिया

नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गुरु गोबिंद सिंह विवि में दाखिला प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन

नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में अगले शैक्षणिक सत्र 2019-20 के प में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। छात्रों को आवेदन के लिए एक हजार रुपये के साथ अन्य शुल्कों का भुगतान करना होगा। इस वर्ष गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में इस बार 57 पाठ्यक्रमों के तहत 33 हजार सीटों के लिए आवेदन लिए जाएंगे। 57 में से 39 पाठ्यक्रमों में दाखिले कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के माध्यम से होंगे। इसी प्रकार छह पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए किसी तरह की प्रवेश परीक्षा नहीं ली जा जाएगी। इन पाठ्यक्रमों में दाखिले मेरिट व साक्षात्कार के आधार पर होंगे। इन पाठ्यक्रमों में एमबीए (वीकेंड), एलएलएम (डिजास्टर मैनेजमेंट), एमटेक (ईसीई) वीकेंड, एमटेक (सीएसई) वीकेंड शामिल है। वहीं एमटेक (बायो टेक्नोलॉजी) में दाखिले गेट स्कोर के आधार पर होंगे। गुरु गोबिंद सिंह विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस सत्र में दो नए पाठ्यक्रम भी शुरू किए गए हैं और इनमें भी छात्रों दाखिले होंगे। इन नए पाठ्यक्रमों में एमएससी (योगा) और बीएससी (नर्सिंग) शामिल हैं। इसके साथ ही अन्य शेष पाठ्यक्रमों में दाखिले राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली अलग-अलग परीक्षाओं के स्कोर के आधार पर होंगे। इन पाठ्यक्रमों में एमबीए (कैट स्कोर 2018), एमसीए (एनआईएमसीईटी स्कोर), एलएलएम (क्लैट पीजी स्कोर), बीए बीबीए एलएलबी (क्लैट यूजी स्कोर), बीटेक (जेईई मेन पेपर-1), पीजी मेडिकल कोर्सेज (नीट स्कोर 2019), एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस व बीएचएमएस (नीट यूजी स्कोर 2019) के तहत होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें