एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

12वीं के विद्यार्थियों की हर उलझन ऑनलाइन दूर करेंगे जाने माने शिक्षाविद, आज ही करें रजिस्ट्रेशन

अमर उजाला ब्यूरो Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 28 Apr 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

कक्षा 12वीं में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए मार्च, अप्रैल और मई के महीने परीक्षा, परिणाम और नए सत्र की प्लानिंग के लिए सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। आंखों में सुनहरे कल के सपने होते हैं और सामने बेहतर करियर की राह चुनने की चुनौती। लेकिन, मार्च महीने के अंत में शुरू हुए देशव्यापी लॉकडाउन ने विद्यार्थियों के मन में तमाम तरह की उलझनें पैदा कर दी हैं। उनके सामने सबसे बड़ा सवाल तो यही खड़ा हो गया है कि नया सत्र कब शुरू होगा, कैसे प्रवेश मिलेगा और करियर का क्या होगा।

 

अमर उजाला कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के मन में उठ रहे इन्हीं सवालों के जवाब देने के लिए खास तौर एक वेबिनार का आयोजन आगामी 1, 2 और 4 मई को कर रहा है। यह अपराह्न साढ़े 3 से साढ़े 4 बजे तक चलेगा। इसमें एकेटीयू के वाइस चांसलर प्रोफेसर (डा.) विनय पाठक और सीबीएसई की रीजनल ऑफिसर श्वेता अरोड़ा समेत शिक्षा जगत की डेढ़ दर्जन हस्तियां छात्र-छात्राओं के सवालों के जवाब देंगी, जो इंजीनियरिंग और प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में शीर्ष पर विराजमान हैं। साथ ही विभिन्न कॉलेज, बिजनेस स्कूल और विश्वविद्यालयों के कुलपति, डीन और शिक्षक करियर से लेकर नए सत्र में प्रवेश तक को लेकर बच्चों की शंकाओं का समाधान करेंगे। खास 12वीं के विद्यार्थियों के लिए हो रही इस वेबिनार में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन भी निशुल्क हो रहा है।

और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रजिस्ट्रेशन कैसे कराएं

- udaan.amarujala.com पर लॉगऑन करें

- 08039982032 नंबर पर मिस्ड कॉल दें

 

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें