एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

'मर्डर 3' पर नहीं लगा 'एडल्ट' का ठप्पा

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 11 Feb 2013 11:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

भट्ट कैंप की फिल्में आमतौर पर ए सर्टिफिकेट्स के साथ ही रिलीज होती हैं। सेक्स और क्राइम के इर्द-गिर्द बुनी हुई भट्ट कैंप की यह फिल्में एक वर्ग द्वारा पसंद भी खूब की जाती हैं। पर ऐसा उनके आने वाली फिल्म 'मर्डर 3' के साथ नहीं हो रहा है। 15 फरवरी को रिलीज हो रही फिल्म 'मर्डर 3' को यू/ए सर्टिफिकेट्स के साथ रिलीज किया जाएगा।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म 'मर्डर 3' को सेंसर बोर्ड द्वारा यू-ए सर्टिफिकेट मिला है। कहा जा रहा है कि फिल्म में इरोटिक सीन्स से ज्यादा कंटेंट पर ध्यान दिया गया है। फिल्म में किसी भी तरह के अश्लील संवाद भी नहीं हैं। सेंसर बोर्ड के सदस्यों को लगा कि इस फिल्म में विषयगत सेक्स बिल्कुल नहीं है। इसलिए इस फिल्म पर एडल्ट का ठप्पा नहीं लगाया गया है।

यह बात भट्ट कैंप की फिल्मों के लिए नयी है। उनकी फिल्मों को ज्यादातर एडल्ट प्रमाणपत्र के साथ रिलीज किया गया है। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा, सारा लोरेन, अदिति राव हैदरी ने मुख्य भूमिका निभाई है। 'मर्डर 3' के पहले 'मर्डर' और 'मर्डर 2' को ए सर्टिफिकेट्स के साथ रिलीज किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें