एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जब हीरोइनों को टिकने के लिए सीखनी पड़ी हिंदी

Updated Thu, 13 Mar 2014 12:25 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बॉलीवुड में तमाम नायिकाएं आईं और गईं। कुछ के पास हुनर नहीं था तो कुछ के पास लक। लेकिन अब बॉलीवुड की सेक्सी नायिकाओं में शुमार सनी लियोनी, कैटरीना कैफ जैसी हीरोइनें आगे तो बढ़ रही हैं पर इनके रास्ते में एक बाधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन हीरोइनों की हिंदी अच्छी नहीं है। पर अब ये कमी दूर होने जा रही है। सनी और कैटरीना के अलावा और भी कुछ हीरोइनें हैं जो अब हिंदी सीख रही हैं।

सनी लियोनी

पोर्न की दुनिया से बॉलीवुड में आने वाली सनी लियोनी के चाहने वालों की संख्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। पर्दे पर आते ही सनी आग लगाने लगती हैं लेकिन दर्शकों को अभी उनकी अदाकारी देखने को नहीं मिली जिससे सनी की फिल्में खासी असरदार नहीं बन सकीं।

सनी को हिंदी नहीं आती जिससे उनके डॉयलॉग्स और हाव-भाव पर भी बुरा असर पड़ता है। सो सनी ने अब बकायदा हिंदी सीखना शुरु कर दिया है।

कैटरीना कैफ

बार्बी डॉल के नाम से मशहुर कैटरीना कैफ बेहद हॉट और खूबसूरत हैं। लेकिन एक्टिंग की तारीफ को आज तक तरस रही हैं। उनकी सफल फिल्मों का सेहरा उनके को-स्टार के सिर बंधा।

कैटरीना की हिंदी जरा भी अच्छी नहीं है जिससे वह एक परफेक्ट हीरोइन के तौर पर नहीं उभर पा रही हैं। इसलिए कैट भी अब हिंदी सीख रही हैं।

नरगिस फाकरी

'रॉकस्टार' फिल्म से चर्चा में आई नरगिस फाकरी भी बॉलीवुड में जमने के लिए हाथ पैर मार रही हैं। नरगिस को हिंदी नहीं आती। इनके डॉयलॉग्स डब किए जाते हैं।

लेकिन नरगिस को भी ये समझ में आ गया है ‌कि बॉलीवुड में टिकना है तो हिंदी जरुरी है। इसलिए नरगिस भी अब हिंदी सीख रही हैं।

लीसा रे

इन हीरोइनों के दौर से पीछे जाएं तो मॉडल लीजा रे को भी बॉलीवुड में जमने के लिए हिंदी सीखनी पड़ी थी। उन्होंने हिंदी सीखी और तब जाकर कसूर जैसी फिल्मों में अभिनय कर पाईं। हिंदी सीखने के बाद लीजा के पास और भी फिल्मों के ऑफर आए थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें