एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

'विश्वरूपम' का प्रदर्शन टला, अब 'रेस 2' के साथ रिलीज

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 10 Jan 2013 03:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

फिल्म वितरकों और मल्टीप्लेक्स कंपनियों द्वारा कमल हसन पर बनाया गया दबाव अंततः काम कर गया है। उन्होंने 11 जनवरी को रिलीज होने वाली अपनी फिल्म 'विश्वरूपम' की रिलीज टाल दी है। अब यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी। इसी दिन अब्बास मस्तान निर्देशित फिल्म 'रेस 2' रिलीज हो रही है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन


 कमल हसन, 'विश्वरूपम' के मुख्य नायक होने के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी हैं। लंबे समय से यह फिल्म अलग-अलग वजहों से चर्चाओं में रही। सबसे ज्यादा चर्चा इस फिल्म के वितरण अधिकार डीटीएच कंपनियों को दिए जाने को लेकर हुई। कमल हसन ने इस फिल्म के रिलीज अधिकार मल्टीप्लेक्सों के साथ डीटीएच कंपनियों को भी बेचे थे। लोग एक हजार रूपए चुकाकर इस फिल्म को देख सकते थे। कमल हसन के इस फैसले से कई मल्टीप्लेक्स कंपनियां नाराज हो गई थीं।

पीवीआर ने तो साफ-साफ कह दिया था कि वह इस फिल्म को पीवीआर में रिलीज नहीं करेंगे। फिल्मी गलियारों में इस फिल्म की रिलीज टलने की सुगबुगाहट थी। कोई भी मल्टीप्लेक्स इस फिल्म के साथ 'मटरु की बिजली का मनडोला' की भी एडवांस बुकिंग नहीं कर रहा था। गुरुवार को यह बात साफ हो गई कि यह फिल्म 11 जनवरी को रिलीज नहीं हो रही है। अब 11 जनवरी को सिर्फ एक फिल्म 'मटरु की बिजली का मनडोला' का प्रदर्शन हो रहा है। सूत्रों के अनुसार 25 जनवरी को जब 'विश्वरूपम' रिलीज होगी तो इसे सिर्फ बड़े पर्दे पर ही दिखाया जाएगा। डीटीएच में यह फिल्म उस दिन से नहीं दिख पाएगी।
विज्ञापन


कमल हसन ने कहा कि अधिक से अधिक स्क्रीन मिलने की सोच के चलते मैने इस फिल्म की रिलीज हो टाल दिया है। मैं दर्शकों और वितरकों की इस बात के लिए सराहना करता हूं कि उन्होंने डीटीएच के जरिए फिल्म निर्माण में लगे रहने वाले लोगों के लिए नए तरीके से पैसा कमाने की मेरे सोच को समझा। इस फिल्म में कमल हसन के अलावा अभिनेत्री एंड्रिया जेरेमिया और पूजा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अभिनेता राहुल बोस, शेखर कपूर और जयदीप अहलावत भी फिल्म में नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें