गौहर और काम्या के बाद अब 'बिग बॉस' के घर में अरमान और एंडी के बीच वाद-विवाद हो जाएगा। ये लड़ाई 'बिग बॉस' के दिए टास्क के दौरान होगी।
'बिग बॉस' के लक्जरी बजट के विजेता इस बार जहन्नुमवासी बनेंगे जिसके बाद जहन्नुम के सभी सदस्यों को फूड स्टॉल से कुछ भी खरीदने की आजादी दी जाएगी।
जब सभी सदस्य खाने को जाएंगे तब एंडी, अरमान को प्रोपर फूड खाने की सलाह देगा और कई बार अरमान को ऐसा करने के लिए कहेगा। लेकिन अरमान ये बात नहीं मानेंगे और कहेंगे कि जब उनको ब्रेकफास्ट चाहिए था तब जन्नतवासियों ने उनको नहीं दिया था।
वाबजूद इसके एंडी और काम्या फिर से उसको प्रॉपर फूड लेने की सलाह देंगे। तब अरमान कहेगा कि ब्रेकफास्ट न देने वाले जन्नतवासी क्यों उसके पीछे पड़ गए हैं।
अरमान का तरीका एंडी को पसंद नहीं आएगा और वो कहेगा कि अरमान के व्यवहार से अब उसके दिल में उसके लिए कोई इज्जत नहीं रह गई है। इस पर अरमान वाइल्ड तरीके से उनसे लड़ेंगे और गालियां भी देंगे।