एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बिग बॉसः काम्या-संग्राम ने तोड़ा विश्व रिकॉर्ड

अमर उजाला,दिल्ली Updated Fri, 13 Dec 2013 08:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ग्रेंड फिनाले की दौड़ में लगे काम्या, एंडी और संग्राम सिंह सीधे ग्रांड फिनाले का टिकट लेने की पूरी कोशिश में हैं। जिसके चलते उन्होंने 'बिग बॉस' के बेहद कठिन टास्क को पूरा करने में अपनी पूरी ताकत झौंक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष रुप से काम्या और संग्राम की ये मेहनत तो उनको एक इंटरनेशल रिकार्ड के भी पार ले गई। इन दोनों प्रतियोगियों को पहले ही बिग बॉस के घर में सबसे मजबूत और हाडवर्कर प्रतियोगी के तौर पर जाना जा रहा है जो अपने हर टास्क को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

इन दिनों बिग बॉस एक प्रतियोगी को सीधे ग्रांड फिनाले का टिकट देने की घोषणा कर चुके हैं जिसके लिए बिग बॉस के दिए कुछ टास्क में प्रतियोगी को अपनी वर्चस्वता कायम करनी है।
विज्ञापन


इसी क्रम में दिए एक टास्क के तहत संग्राम, एंडी और काम्या को एक बॉक्स के भीतर अधिक से अधिक समय महज एक सर्वाइवल किट के सहारे गुजारना था। इन तीनों में से जो भी प्रतियोगी इस टास्क में जीतेगा उसे ग्रांड फिनाले का सीधा टिकट मिल जाएगा।

ऐसे में एंडी ने 19 घंटे बॉक्स के अंदर पूरे किए। लेकिन काम्या और संग्राम ने यूके के प्रसिद्व प्रसारित 'बिग ब्रदर' शो में बॉक्स के अंदर गुजारे गए प्रतियोगी के 26 घंटे के रिकार्ड को तोड़ कर एक नया ही कारनामा कर दिखाया। बिग बॉस ने इन दोनों प्रतियोगियों को उनकी इस उपलब्धि पर काफी बधाई भी दी।

इसके बाद भी काम्या और संग्राम ग्रांड फिनाले का टिकट पाने के लिए बॉक्स के ही अंदर हैं। इन दोनों में से कौन जीतेगा इसका पता आज रात को चल जा्एगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें