एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रोड जाम करने के मामले में 18 नामजद

गोहाना (सोनीपत)/ब्यूरो Updated Mon, 16 Sep 2013 11:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गांव चिड़ाना में रविवार को एंबुलेंस की टक्कर से दो भैंसों की मौत के बाद ग्रामीणों द्वारा जाम लगाने के मामले में पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।      
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार सुबह पानीपत की तरफ से एक एंबुलेंस महिला मेडिकल कॉलेज आ रही थी। गांव चिढ़ाना के पास एंबुलेंस और भैंसों में टक्कर हो गई। हादसे में दो भैंसों की मौत हो गई थी। तीसरी भी गंभीर रूप से घायल हो गई।

ग्रामीणों ने हादसे में मारी गई भैसों का मौके पर ही मुआवजा देने की मांग करते हुए मार्ग पर अवरोधक डालकर रोड जाम कर दिया था।

पुलिस ने रास्ता बाधित कर लोगों के लिए समस्या पैदा करने के आरोप में गांव चिड़ाना निवासी बलजीत, दीपक, सतबीर, जयभगवान, सुरेंद्र, विक्की, मंजीत, मोतीराम, ओमप्रकाश, कृष्ण, राजेंद्र, सतीश, साधुराम, रोहताश, रणधीर, रणबीर, जयपाल और रणधीर पुत्र प्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


डीएसपी यशपाल सिंह खटाना ने कहा कि रोड जाम करना किसी भी सूरत में ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि रोड जाम करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

उन्हाेंने कहा कि चिड़ाना गांव में जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी घटना से आवेश में आकर रोड जाम न करें। इसकी बजाय पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें