एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ट्रक-कैंटर की टक्कर, दो की मौत

Ambala Updated Sun, 19 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

साहा (अंबाला)। शाहबाद मार्ग पर गांव दिनारपुर बस स्टाप के समीप ट्रक और कैंटर की भिंड़त में कैंटर चालक सहित क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। कैंटर में सवार हेल्पर को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया। हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहा से शाहबाद की ओर जा रहा ट्रक जैसे ही दिनारपुर बस अड्डे के समीप पहुंचा तो साहा की ओर आ रहे कैंटर के साथ जोरदार भिड़ंत हो गई। आमने-सामने की इस भिड़ंत में कैंटर चालक बलकेश कुमार गांव पट्टा जिला हमीरपुर व प्रदीप कुमार क्लीनर लखीमपुर खीरी यूपी की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में कैंटर में सवार हेल्पर महेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल क्लीनर महेश्वर को उपचार के लिए अंबाला कैंट अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन हालत ज्यादा खराब होने के कारण उसे उपचार के लिए चंड़ीगढ़ रेफर कर दिया गया। साहा पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को इस हादसे के बारे में सूचना दी गई है।

आटो पलटा, एक ही परिवार के छह घायल
- जोग खेलण से जटवाड़ जा रहे थे, अचानक हंडेसरा के पास पलट गया
- घायलों को शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला। अंबाला में फिर से एक ओवरलोडेड आटो पलट गया। हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी एक ही परिवार के थे और अपने किसी घरेलू कार्य को लेकर खेलण से जटवाड़ जा रहे थे। सभी को शहर के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भरती करवाया गया।
विज्ञापन

पांच दिनों में आटो पलटने की ये दूसरी बड़ी घटना है। शनिवार सुबह एक ही परिवार के सदस्य आटो में खेलन गांव से जटवाड़ जा रहे थे। हड़ेसरा के पास सड़क पर ही आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के दौरान आटो में सवार बबलू, रामदेवी, कर्मजीत, सुखदेव को काफी चोटें आई। जबकि हरप्रीत व सतिंद्र को मामूली चोटें आई है। हादसे में जख्मी लोगों को तुरंत शहर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि जहां हादसा हुआ है, वो पंजाब का गांव पड़ता है, इसलिए उन्होंने अभी कोई कार्रवाई नहीं की।

आटो रिक्शा चालक गिरफ्तार
विगत दिनों हुए आटो रिक्शा पलटने के एक अन्य मामले में पुलिस ने आटो रिक्शा चालक इकबाल सिंह निवासी मिलाप नगर को काबू कर लिया है। इकबाल का आटो रिक्शा कुछ दिन पहले नन्हेड़ा मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया था। इस आटो में एक छात्र की मौत हो गई थी, जबकि आटो रिक्शा के दो अपने बच्चों और एक भतीजे समेत छह लोग घायल हो गए थे। इस आटो चालक ने भी आटो में निर्धारित सीटों से अधिक छात्र ठूंसकर बैठाए हुए थे। नन्हेड़ा मोड़ पर जैसे ही आटो ने टर्न लिया, अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें एक छात्र की मौत हो गई थी। पड़ाव पुलिस के एएसआई गुरदेव सिंह ने बताया कि आटो रिक्शा चालक को काबू कर लिया गया है और आगे कार्रवाई जारी है।

पुलिस साधे है चुप्पी
पुलिस आटो चालकों के खिलाफ कोई व्यापक अभियान नहीं छेड़ रही है और ये आटो रिक्शा चालक जान जोखिम में डालकर सरपट सड़कों पर दौड़ रहे हैं। हालांकि पुलिस ने कुछ दिन पहले हुए हादसे के बाद ये दावा किया था कि आटो रिक्शा चालकों के खिलाफ अभियान छेड़ा जाएगा और निर्धारित से अधिक ज्यादा सवारियां बिठाने वालों के आटो इंपाउंड किए जाएंगे। लेकिन पुलिस के इस दावों को खोखला साबित हो रहे हैं।


हादसों में दो घायल
अंबाला। छावनी में दो अलग घटनाआें में शनिवार को दो लोग घायल हो गए। घायलों को छावनी के सिविल अस्पताल में लाया गया। पहली घटना में महेश नगर निवासी योगेश रेहड़ा पर महेश नगर टांगरी पुल पर पहुंचा तो मोटरसाइकिल पर सवार नशे की हालात में दो युवकों ने रेहडा में टक्कर मार दी। इससे योगेश घायल हो गया। योगेश को इलाज के लिए छावनी के सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। दूसरी घटना में एमएच चौक पर धूलकोट निवासी रामसिंह रेहडी लेकर जा रहा था। तभी पीछे से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। इसमें रामसिह घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को काबू कर लिया और घायल को छावनी के सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें