एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

युवकों का उत्पात, मेडिकल शॉप में तोड़फोड़

Ambala Updated Wed, 19 Dec 2012 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अंबाला। कैंट की बारह क्रास रोड पर स्थित मेडिकल शॉप संचालक को एक झगड़े में बीचबचाव करना महंगा पड़ गया। गुस्साये युवकों ने संचालक की शॉप में तोड़फोड़ कर दी। इस तोड़फोड़ के दौरान इन युवकों ने मेडिकल शॉप संचालक को भी धुन डाला। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारह क्रास रोड पर स्थित बिजली कार्यालय के पास कुछ युवक साइकिल रिपेयर शॉप के संचालक से हाथापाई कर रहे थे। इसी शॉप के पास मेडिकल शॉप भी है, जिसके संचालक चरणजीत सिंह ने जब यह मारपीट देखी, तो वह बीच बचाव करने के लिए आ गया। उसने पहले तो इन युवकों को हटाने की कोशिश की, लेकिन यह युवक नहीं माने और रिपेयर शॉप संचालक को पीटते रहे। काफी कोशिश करने के बाद भी जब मामला नहीं सुलझा, तो वह अपनी मेडिकल शॉप पर आया। इसके बाद यह युवक साइकिल रिपेयर शॉप संचालक को छोड़कर उसकी शॉप पर आ धमके और उससे हाथापाई करने लगे। जब उसने विरोध किया, तो इन लोगों ने न केवल उसके साथ मारपीट की, बल्कि मेडिकल शॉप में रखा लैपटॉप, फ्रिज व अन्य सामान तोड़ दिया। इसके अलावा दवाइयां भी इन युवकों ने बाहर फेंक दी। इस संबंध में चरणजीत ने पुलिस को शिकायत दी है, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें