एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले पहुंचे जेल

Ambala Updated Mon, 07 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अंबाला। छात्रा से स्कूल में छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक को भी सिटी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक अन्य मामले में छात्रा को थप्पड़ जड़ने वाला युवक भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। दोनों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर के एक स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने प्राचार्य को शिकायत दी थी कि एक शिक्षक हरविंद्र सिंह काफी समय से उसे तंग कर रहा है। वह उसके बहुत तंग करता है। प्राचार्य ने एक कमेटी बनाकर इस मामले की जांच करवाई और छात्रा के भी बयान लिए। उसके बाद जब प्राचार्य ने शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा तो पिछले डेढ़ माह से वह स्कूल से ही छुट्टी कर गया।
छात्रा का आरोप है कि शिक्षक कई ऐसी हरकते करता था, जो बरदाश्त के बाहर थी। जबकि वह उसे अपने विषय में फेल करने का भी डर दिखाता था। अब छात्रा के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को कर दी है। पुलिस ने इस मामले में तुरंत केस दर्ज करते हुए शिक्षक को काबू कर लिया है। उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

उधर, जंडली चौक पर छात्रा से छेड़छाड़ के बार उसे थप्पड़ जड़ने वाले युवक को भी पुलिस ने काबू कर लिया है। गुरप्रीत नाम का ये युवक खेतीबाड़ी करता है। युवक ने पहले तो दसवीं की छात्रा के साथ सड़क पर छेड़छाड़ की थी, उसके बाद जब छात्रा ने विरोध किया, तो उसने सड़क पर ही थप्पड़ जड़ दिए थे। उसे भी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें