एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जीएमएन कालेज में आउट साइडरों का उत्पात

Ambala Updated Tue, 19 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अंबाला। छावनी के जीएमएन (गांधी मैमोरियल नेशनल) कालेज में सोमवार को पहले अपराह्न और फिर दोपहर को दो गुटों में जमकर हाथापाई हुई। पहले आउटसाइडरों का एक गुट कालेज की सिक्योरिटी को धत्ता बताकर कालेज के भीतर घुस गया और वहां उन्होंने कालेज के भीतर ही एक छात्र पर जबरदस्त हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद दूसरे गुट ने बाहर आए आउट साइडरों पर कालेज के बाहर हमला बोल दिया। इस झगड़े में दोनों गुटों के दो युवक तो लहूलुहान हो गए। उधर, तुरंत मौके पर पुलिस को बुलाया गया। जबकि कालेज में भी छात्रों में हड़कंप मच गया। कालेज के कार्यवाहक प्राचार्य व अन्य प्राध्यापक भी कालेज के गेट नंबर दो पर पहुंचे, लेकिन हमलावर युवक पुलिस को देखकर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
सोमवार सुबह आउटसाइडर छात्रों का एक गुट जीएमएन कालेज में गेट नंबर दो से घुस गया और वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्डों को मालूम ही नहीं चला। भीतर जाकर मैदान के पास युवकों ने एक छात्र को वहां घेर लिया और वहां उससे बहसबाजी शुरू हो गई। बस, देखते ही देखते युवकों ने उसे वहीं बुरी तरह से पीट दिया और जमकर उत्पात मचाया।
विज्ञापन

इसी को देखकर वहां मौजूद कालेज के अन्य छात्र तुरंत भाग खडे़ हुए और सूचना प्राध्यापकों और फिर कार्रवाई प्राचार्य को दी। हमला करने के बाद आउटसाइडर कालेज गेट से सिक्योरिटी के बावजूद भाग भी निकले। उधर, हमले के बाद तुरंत दूसरा गुट भी इसी दौरान लामबंद हो गया और उस गुट ने कालेज के बाहर ही कालेज में घुसकर हमला करने वाले गुट के युवकों को होली रिडीमर चर्च चौक पर ही घेर लिया। वहां दोनों गुटों में जमकर्र इंटे और हथियार चले। इस दौरान दो युवक घायल हुए। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, मगर पुलिस को देखते ही दोनों गुट के युवक फरार हो गए। पुलिस ने फिलहाल बाद में कुछ युवकों को हिरासत में लिया है और कार्रवाई जारी है।

कालेज में पहले तो आउटसाइडर कैसे घुस गए? वहां की सिक्योरिटी क्या कर रही थी? कालेज प्रशासन को पहले तो सख्ती करनी चाहिए। खैर, इस मामले में कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। दोनों गुटों के अभिभावकों को बुलवाया जाएगा। उसके बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
प्रीतम सिंह, इंचार्ज रेजीमेंट चौंकी, अंबाला कैंट-

कालेज में सख्ती बरती जाती है। मगर कई बार पूर्व छात्र अपना पुराना आई कार्ड का इस्तेमाल कर सिक्योरिटी को चकमा दे देते है। इस झगड़े के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई है। जबकि कालेज भी अपने स्तर पर मामले की जांच कर रहा है।
-एमएल गुप्ता, कार्यवाहक प्राचार्य, जीएमएन कालेज-
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें