एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बजट में वायदों को भूली सरकार : विज

Ambala Updated Sun, 03 Mar 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अंबाला। भाजपा विधायक दल के नेता अनिल विज ने कहा कि विधानसभा में सरकार द्वारा पेश किया गया बजट घाटे का बजट है। इससे प्रदेश के ऊपर करोड़ों रुपये का कर्ज बढ़ गया है। वह भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक में बजट पर चरचा कर रहे थे
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकार ने विधानसभा में जो बजट पेश किया है। उससे प्रदेश पर 67 हजार 772 करोड़ रुपये का कर्ज लदेगा। इससे प्रदेश में सुविधाएं बढ़ने की अपेक्षा लोगों की मुसीबतें बढ़ेंगी। अनिल विज ने बताया कि सरकार को आम जनता की जरूरतों का ज्ञान नहीं है। आठ साल पहले सत्ता में आने से पहले सरकार ने वायदा किया था कि वे लोगों को 24 घंटे बिजली की सुविधा देंगे, लेकिन आठ साल बीत जाने के बावजूद अभी तक लोगों को सही बिजली नहीं मिल पाई है। सरकार ने इस बार बिजली के लिए एलोकेशन घटा कर 5800 करोड़ रुपये से 5200 करोड़ रुपये कर दिया है। इससे सरकार की जनविरोधी मंशा साफ तौर पर झलक रही है।
उनका कहना है कि बजट में सरकार ने पूर्ण रूप से पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाया है। उन्होंने कुछ क्षेत्रों को सुविधा देने की घोषणा की हैं और बाकी क्षेत्रों की तरफ ध्यान तक नहीं दिया। सरकार ने न तो कर्मचारियों के वेतन बढ़ाने की तरफ कोई ध्यान दिया और न ही व्यापारी व किसानों की सुविधाओं की तरफ ध्यान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें