एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

‘घरों में नलके, फिर भी बाहर से भरो पानी

Ambala Updated Thu, 14 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अंबाला। गर्मी की दस्तक के साथ जिले में पेयजल संकट गहराने लगा है। बीसी बाजार आर्य समाज स्कूल से आगे 150 परिवारों को शुद्ध पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। हालात यह है कि घरों में नलके लगे होने के बावजूद बाहर से पानी भरने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि पिछले साल भी यही स्थिति थी। शिकायत के बाद अधिकारियों ने आश्वासन भी दिया कि समस्या का हल हो जाएगा लेकिन स्थिति जस की तस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां के निवासी वीणा, कमला, मधु, राजरानी, हंसराज, हेमराज, वीनू, रेखा, सुशीला, तारा, प्रेम, राधारानी, सुनीता, यशोदा रानी, अनु, सोनिया, वीरचंद, मलकीत सिंह, विनय, बब्बू पहलवान आदि ने बताया कि बीते दो दिनों से तो हालात यह हैं कि लोग पेयजल को तरस रहे हैं और पेयजल के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। विभाग की ओर मात्र कुछ मिनटों के लिए पानी सप्लाई होता है, इसके लिए मारामारी हो जाती है। घरों में तो पानी आ नहीं पाता, जबकि कई बार तो मोटर चलाने के बावजूद भी पानी घरों में नहीं आ पाता।

‘यह समस्या मेरी जानकारी में नहीं है। यदि पानी सप्लाई प्रभावित है, तो मैं इसको चेक करवाता हूं। जेई को भेजकर लोगों से बातचीत कर इस समस्या का समाधान कराया जाएगा।’
विज्ञापन

- कुलदीप सिंह, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग अंबाला कैंट
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें