अंबाला। हरियाणा शिक्षा नियमावली 134-ए के तहत स्कूलों में दाखिला न देने पर अभिभावकों ने छावनी के लार्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल व जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में धरना दिया। इन अभिभावकों ने बढ़ी हुई फीस के विरोध में भी प्रदर्शन किया।
अभिभावक पहले लार्ड जैन महावीर पब्लिक स्कूल में एकत्रित हुए और उन्होंने वहां प्राचार्या से मांग की है कि यहां छात्रों को 134-ए के तहत दाखिला करवाया जाए। अभिभावकों के अनुसार दोनों स्कूलों में उनके बच्चों को शिक्षा नियमावली के तहत दाखिला नहीं दिया जा रहा है। इसी बात को लेकर अभिभावकों ने दोनों स्कूलों के बाहर धरना-प्रदर्शन किया।
उधर, लार्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल ने अभिभावकों को आश्वासन दिया है कि स्कूल में दाखिल शिक्षा नियमावली के तहत ही होंगे। उधर, जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्य उमा मलिक के अनुसार अभिभावकों का यह विरोध बिना वजह का था, क्योंकि उनका स्कूल तो पहले से ही 134ए के तहत दाखिला दे रहा है। 25 फीसदी सीटें अभी भरी नहीं है। जरूरतमंद अप्लाई कर सकते हैं।