एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

एएमई रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू

Ambala Updated Wed, 19 Jun 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अंबाला। छावनी स्थित डीआरएम आफिस में चंडीगढ़ से आई सीबीआई की टीम ने मंगलवार को छापामारी कर रेल मंडल के एक सहायक मेकेनिकल इंजीनियर (एएमई) भूपिंद्र सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। भूपेंद्र सिंह पर आरोप है कि उसने ठेकेदार से बिल को पास करवाने के एवज में दो हजार रुपये रिश्वत के लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई की एक टीम ने आरोपी के यमुनानगर जवाहर नगर स्थित घर पर भी छापामारी की। इस दौरान कार्यालय और घर से कुछ दस्तावेजों को भी सील कर दिया गया और सीबीआई ने इन दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया। आरोपी को बुधवार को सीबीआई अदालत में पेश किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार सीबीआई को दी शिकायत में ठेकेदार संजय कुमार ने बताया कि आरोपी भूपेंद्र सिंह ने उससे प्रति बिल एक हजार रुपये रिश्वत लेने का सौदा तय किया था। उसका कहना था कि रेलवे में उसका टेंडर चल रहा है। जिसके कई बिल हर माह क्लीयर होते हैं। उसके अनुसार आरोपी उसके बिलों को पास करने में आनाकानी करता था।
विज्ञापन

उसके बाद जब ठेकेदार ने आरोपी से बात की तो आरोपी ने उसे प्रति बिल एक हजार रुपये रिश्वत लेने का सौदा तय किया। ठेकेदार के अनुसार अब उसके दो बिल पास होने से, इसलिए उसे आरोपी को दो हजार रुपये रिश्वत देनी थी। लेकिन इस शिकायत सीबीआई को कर दी गई। सीबीआई ने सुनिश्चित ढंग से अंबाला के डीआरएम कार्यालय में रेड की।
लेकिन आरोपी पहले ही एक गाड़ी में संबंधित ठेकेदार को अपने साथ ले गया। वहीं गाड़ी में ही ठेकेदार ने आरोपी को दो हजार रुपये रिश्वत दी। इशारा मिलते ही सीबीआई ने भी अपने गाड़ी आरोपी की कार के पीछे लगा दी और उसे राउंड अप कर काबू कर लिया। उसके बाद आरोपी के हाथ धुलवाए गए। आरोपी को सीबीआई डीआरएम कार्यालय में ले आई। जहां उससे घंटों पूछताछ की गई। उधर एक टीम को सीबीआई ने यमुनानगर में जवाहरनगर में घर की तलाशी के लिए भेज दिया। आरोपी से पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम आरोपी को अपने साथ ले गई। आरोपी को आज सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा।

एक हफ्ते में दूसरा अफसर हत्थे चढ़ा
रेलवे ने पिछले हफ्ते रेलवे के कंस्ट्रक्शन शाखा से भी एक जेई को रिश्वत लेते काबू किया था। इस आरोपी को भी ठेकेदार से ही रिश्वत लेने के आरोप में काबू किया था। आरोपी ने ठेकेदार से सिक्योरिटी मनी वापस करने की एवज में रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें