एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आपके शहर की खबर पर पाक की नजर!

Ambala Updated Fri, 09 Aug 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अंबाला। सावधान! आपके शहर की खबर पर पाकिस्तान की नजर है। अंबाला के विभिन्न महकमे के अफसर और कर्मचारी इन दिनाें ‘92’ कोड नंबर वाले मिस कॉल को लेकर टेंशन में है। यह कोड नंबर पाकिस्तान का है। इसी कोड नंबर से अफसरों और कर्मचारियों के मोबाइल पर मिस कॉल आती है। जो भी इस मिस कॉल के जवाब देता है, तो उस व्यक्ति से उसके व आसपास शहर के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह के कई लोगों ने पुलिस को भी सूचना दी है, जिसे लेकर पुलिस भी ऐसी कॉल को लेकर सतर्क है और बराबर ऐसी कॉलाें पर नजरें बनाए हुए हैं। जानकार के अनुसार पिछले कुछ दिन से अंबाला के आर्मी, रेलवे और खुद पुलिस महकमों के कर्मचारियों और अफसरों के मोबाइल नंबर पर इस तरह की मिस कॉल आ रही है। इनके अलावा कुछ अन्य सरकारी महकमों में भी काम करने वाले कर्मचारियों को इस तरह की मिस कॉल आ रही है।
एक अफसर ने बताया कि कई बार उनके पर्सनल नंबर जो उनके घर में ही रहता है, उस पर भी ‘92’ कोड से विभिन्न फोन नंबरों से मिस कॉल आ जाती है। उनके अनुसार उन्होंने सभी नंबर नोट किए हुए हैं, जिसकी सूचना उन्होंने अपने आला अफसरों को दे दी है।
विज्ञापन


महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाना चाहता है पाक: देसवाल
अंबाला के पुलिस कमिश्नर राजबीर सिंह देसवाल बताते हैं कि अंबाला बेहद जिला संवेदनशील है। इसलिए पाकिस्तान खुफिया विभागों की नजर यहां से महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाने में रहती है। ‘92’ कोड से आने वाली मिस कॉल पाकिस्तान से ही आती है। शिकायत मिली है कि ऐसी कॉल सेना और रेलवे के अतिरिक्त पुलिस महकमे के अफसरों और कर्मचारियों को आती है। जबकि अन्य महकमे के कर्मचारियों को भी अब इस तरह की मिस कॉल आनी लगी है। पुलिस कमिश्नर के अनुसार किसी के पास भी ‘92’ कोड से मिस कॉल आए तो ऐसी मिस कॉल का बिल्कुल भी जवाब नहीं देना चाहिए। पुलिस कमिश्नर के अनुसार ऐसी मिस कॉल के जवाब में यदि कोई व्यक्ति फोन करता है, तो पाक के खुफिया लोग उनसे यहां-वहां की बातें करके अंबाला के बारे में कुछ जानकारी जुटाने का प्रयास करते हैं। इसलिए इस मामले में पूरी तरह सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें