अंबाला। अर्थ एवं सांख्यिकी विश्लेषण विभाग के निदेशक राजेंद्र कुमार ने सांख्यिकी विभाग अंबाला कार्यालय के सहायक रमेश चंद वर्मा को निलंबित कर दिया है।
उपायुक्त के. मकरंद पांडुरंग ने बताया कि रमेश वर्मा अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में प्रति नियुक्ति पर कार्यरत थे। वर्मा को प्रियदर्शनी आवास योजना में अनियमितता की शिकायतों के आधार पर निलंबित किया गया है।