एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

विकास कार्यों पर खर्च किए जाएंगे दो करोड़

Gurgaon Updated Fri, 31 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गुड़गांव। नगर निगम एरिया में विकास कार्यों पर एक करोड़ 86 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें सबसे अधिक बजट सड़क निर्माण के कार्यों पर खर्च होगा। यह काम अगले छह माह में पूरा कराने का लक्ष्य तय किया गया है। तय समय पर काम न करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम से मिली जानकारी के अनुसार, सीनियर डिप्टी मेयर यशपाल बतरा के वार्ड नंबर 12 में रेलवे रोड पर शिव मूर्ति चौक से न्यू कॉलोनी और प्रताप नगर तक सड़क निर्माण के लिए 10 लाख रुपये खर्च होंगे। काम को दो माह में पूरा किया जाएगा। पार्षद सुभाष सिंगला के वार्ड नंबर 18 में सीमेंट की गलियों के लिए 35 लाख रुपये खर्च होंगे। इस काम को तीन माह में पूरा कराया जाएगा। पार्षद सुरेश दुुआ के वार्ड नंबर 19 में लक्ष्मी गार्डन में बहनजी वाली गली, दीनदयाल वाली गली, प्रेम ढाबे वाली गली को कंकरीट की सड़क बनाया जाएगा। इस पर करीब 45 लाख रुपये खर्च होंगे। इन सड़कों का निर्माण चार महीने के तय समय में पूरा कराया जाएगा। इसी वार्ड के शिवाजी नगर में पाइप लाइन व स्टॉर्म वॉटर ड्रेन और मेन हाल आदि का निर्माण भी किया जाएगा। यह निर्माण विधायक राव धर्मपाल के निवास से जिंदल फ र्नीचर रोड, मंदिर से ढाबा रोड में सीवर ड्रेन तक किया जाएगा। इस कार्य पर 8.35 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे । यह कार्य तीन माह में पूरा किया जाएगा। पार्षद खजान सिंह के वार्ड 22 के गांधी नगर सामुदायिक केंद्र से गांव कादीपुर तक स्टॉर्म वॉटर ड्रेन व पाइप लाइन और इंटरलॉकिंग टाइल बिछाई जाएंगी। इस पर 18 लाख खर्च होंगे। पार्षद वीरेंद्र सिंह के वार्ड 13 के गांव खांडसा की विभिन्न गलियों में आरएमसी रोड का निर्माण जाएगा। पार्षद कालू राम यादव के वार्ड के गांव मोहमदपुर झाड़सा में जलापूर्ति की पाइप लाइन बिछाने एवं अन्य संबंधित कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें