एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जनता को जगाएगी भाजपा : बलबीर

Gurgaon Updated Mon, 08 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गुड़गांव। यूपीए सरकार में कौन-कौन से घोटाले अब तक हुए हैं और जनविरोधी काम हुए हैं, इसके बारे में कार्यकर्ता को बताया जा रहा है। इसके लिए वर्कशॉप शुरू हो चुका है। ये बातें बीजेपी के वरिष्ठ नेता बलबीर पुंज ने कहीं। उन्होंने कहा कि आम जनता को घोटालों के विरोध में जागरूक करने का प्रयास ग्रास रूट स्तर से किया जाएगा। जिला स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक आम जनता को जगाने के लिए डू ऑर डाई कैंपेन में कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह के नेतृत्व में सरकार ने घोटालों की झड़ी लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-10 ए स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में रविवार का पुंज ने कहा कि टूजी, कोलगेट के बाद अब जीजा जी घोटाला सामने आया है। इस मुद्दे को संसद में पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राबर्ट बढेरा की बेनामी संपत्ति की जांच होनी चाहिए। इस मामले में अरविंद केजरीवाल ने पुख्ता सबूत पेश किए हैं। आखिर कोई व्यक्ति 50 लाख से 500 करोड़ का मालिक कैसे बन जाएगा। वहीं डीएलएफ ने उन्हें फ्लैट किसलिए दिया। इसकी निष्पक्ष जांच होनी जरूरी है। वर्कशॉप के दौरान भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर हरियाणा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णपाल गुर्जर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें