गुड़गांव। कमिश्नरी में तैनात सौ पुलिस कर्मियों को विभाग की ओर से दीवाली का तोहफा मिला है। यहां तैनात पुलिस वालाें की वरिष्ठता को देखते हुए शुक्रवार को उन्हें पदोन्नत किया गया।
बारह साल पूरे करने वाले 97 सिपाहियों की छवि व काम को देखते हुए शुक्रवार को हवलदार के पद पर पदोन्नत किया गया। जबकि तीन हवलदारों को तरक्की देकर एएसआई बनाया गया। डीसीपी हेडक्वार्टर ने बताया के प्रमोशन में चाल-चलन व अन्य बातों का भी ध्यान रखा गया। पुलिस कमिशभनर के के संधू की ओर से कराए गए सर्वे के बाद शुक्रवार को डीसीपी हेडक्वार्टर ने हवलदार पद पर हुए प्रमोशन पर हस्ताक्षर किए। इसके लेकर पुराने पुलिस कर्मियों में प्रसन्नता का माहौल है।
पुलिस कमिशभनर ने दी बधाई
गुड़गांव। पुलिस कमिशभनर की ओर से कमिशभनरी में तैनात सभी लोगों को दीवाली की बधाई दी है। उनकी ओर से पुलिस वेलफेयर सेल को आदेश दिया गया है कि विभाग के हितों के लिए लंबित सभी मामलों को सुनवाई कर निपटारा किया जाए। दिवाली के दिन पुलिस लाइन में आतिशबाजी का भी आयोजन किया गया है।