एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को अधिकारों के प्रति जागरूक किया

Gurgaon Updated Tue, 25 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गुड़गांव। जिले में सोमवार को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया गया। जिले के खाद्य एवं आपूर्ति केंद्रों पर सेमीनार का आयोजन करके उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी बीपी यादव ने कहा कि वर्तमान में प्रत्येक व्यक्ति को उपभोक्ताओं के अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए। अधिकारों की जानकारी होने पर ही हम ठगी करने वाले विक्रेताओं से बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को केवल आईएसआई प्रमाणित सामान ही खरीदना चाहिए तथा अगर कोई दुकानदार गलत सामान देता है, तो उसका विरोध करना चाहिए। इसके बाद भी अगर समाधान न हो तो उपभोक्ता फोरम में शिकायत दे सकता है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष 24 से 31 दिसंबर तक राष्ट्रीय उपभोक्ता सप्ताह मनाया जाता है। उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 को आज ही के दिन राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की थी। तब से भारत सरकार में हर साल 24 दिसंबर का दिन राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
जिले के फरूखनगर, सोहना, हेलीमंडी और गुड़गांव स्थित सेंटरों पर उपभोक्ताओं को इन अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। सेमीनार में शामिल हुए उपभोक्ता काफी उत्साहित नजर आए। उपभोक्ताओं ने कहा कि सेमीनार से उन्हें चीजों के बारे जानकारी मिली है। भविष्य में सामान की खरीददारी करते समय पूरी सावधानी बरतेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें