एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर हादसे में दो की मौत, दो गंभीर

Gurgaon Updated Wed, 30 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गुड़गांव। सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक्सप्रेसवे पर हुए एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। चारों युवक थ्रीव्हीलर का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। दो युवकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीलीभीत निवासी विद्या मंडल (22) पुत्र नारायण मंडल, काला मंडल (23) पुत्र प्रवेश मंडल और वैभव अपने एक अन्य दोस्त के साथ गुड़गांव में ही रहकर बहरामपुर स्थित निजी कंपनी में काम करते थे। मंगलवार देर शाम ये चारों कंपनी से लौटकर एक्सप्रेसवे पर थ्रीव्हीलर का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने चारों को कुचल दिया। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जब चारों को अस्पताल ले जाया जा रहा था तो विद्या और काला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इनके साथी वैभव और एक अन्य को खांडसा गांव के सनराइज अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। वहां दोनों की हालात चिंताजनक बताई जा रही है।
दूसरी ओर, गांव घोषगढ़ निवासी अतर सिंह (55) पुत्र दीनाराम मंगलवार को ही अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके अलावा, फर्रूखनगर निवासी अन्नू (22) पुत्र अजीत सिंह फर्रूखनगर क्षेत्र में ही अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें