गुड़गांव। ऑटो का किराया तय करने में अभी वक्त लगेगा। इस संबंध में गठित की गई कमेटी की बृहस्पतिवार को होने वाली बैठक स्थगित हो गई। इसमें सहायक पुलिस उपायुक्त नहीं पहुंच पाए। आरटीए के सहायक सचिव विरेंद्र सिंह ने बताया कि अब यह बैठक 22 मार्च को होगी।
ऑटो चालकों की मनमर्जी पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने किराया तय करने योजना बनाई थी। यह काम नगर निगम, पुलिस अधिकारियों, नगराधीश के साथ ही ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों की एक समिति बनाई गई थी। समिति का संयोजक सड़क परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) के सचिव धर्मेंद्र सिंह को बनाया गया था। किराया तय करने के लिए बृहस्पतिवार को बैठक निश्चित की गई थी, लेकिन सहायक पुलिस आयुक्त, यातायात की अनुपस्थिति के कारण बैठक स्थगित कर दी गई है।