एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मेंटेनेंस चार्ज के खिलाफ लोगों में उबाल

Gurgaon Updated Sun, 24 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गुड़गांव। इमारतों में रहने वाले लोगों में मेंटेनेंस चार्ज के खिलाफ गुस्सा उबल रहा है। बिल्डर की मनमानी से परेशान लोग कहीं अदालत जाने की तैयारी कर रहे हैं तो कहीं पर प्रदर्शन करने का निर्णय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

द क्लॉज साउथ अपार्टमेंट ऑनर एसोसिएशन के सचिन गुप्ता ने बताया कि बिल्डर लोगोें से दो रुपये प्रति वर्ग गज की दर से मेंटेनेंस शुल्क ले रहा है, लेकिन मेंटेनेंस के नाम पर कुछ नहीं कराया जाता। बिल्डर हिसाब-किताब भी नहीं देता है। हर बार शुल्क बढ़ा दिया जाता है। विरोध करने पर बुनियादी सुविधाएं काटने की धमकी दी जाती है। उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन भी किया था। कुछ समय तक बिल्डर शांत रहा, लेकिन अब दोबारा परेशान करने लगा है। ऐसे में बाकायदा अदालत जाने का निर्णय किया है। उधर, नार्थ अपार्टमेंट ऑनर एसोसिएशन ने भी मेंटेनेंस चार्ज पर बिल्डर के खिलाफ रविवार को प्रदर्शन करने का निर्णय किया है। एसोसिएशन के सौरभ शुक्ला ने बताया कि उनके यहां भी वही समस्याएं हैं। विरोध के बाद भी अगर मेंटेनेंस का जिम्मा लोगों को नहीं दिया जाता तो यहां भी अदालत की शरण ली जाएगी। बता दें कि इससे पहले ओर्चिड पेटल्स के लोगों ने भी इसी तरह के आरोप लगाते हुए बिल्डर के खिलाफ हंगामा किया था। बाद में मामला अदालत में चला गया। इसके बाद बिल्डर ने लोगों की कई मांगें मान ली थीं। हालांकि यह मामला अभी भी विचाराधीन है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें