गुड़गांव। जिला नगर एवं योजनाकार विभाग की टीम ने शुक्रवार को गांव भोंडसी में विशेष अभियान चलाकर 22 एकड़ में बनाए गए अवैध निर्माण को ढहा दिया। जिला नगर एवं योजनाकार अधिकारी अनिल डबास ने बताया कि भोंडसी गांव में छह अनधिकृत कॉलोनियां बसाई जा रही थीं। जेसीबी की मदद से 158 निर्माण ढहाए गए हैं। उन्होंने कहा कि अनधिकृत निर्माण रोकने के लिए यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। लोगों को चाहिए कि जमीनी खरीद फरोख्त से पहले जांच कर ले ताकि धोखाधड़ी से बच सकें।