एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गुड़गांव-फरीदाबाद को है भूकंप से खतरा

Gurgaon Updated Fri, 21 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गुड़गांव। हरियाणा लोक प्रशिक्षण संस्थान ने नौ जिलों का डिजास्टर मैनेजमेंट प्लान बनाकर प्रदेश सरकार को भेजा है। यमुनानगर, करनाल, सोनीपत, पानीपत को बाढ़ और गुड़गांव, फरीदाबाद, जींद, रोहतक को भूकंप के नजरिए से संवेदनशील घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनानगर, करनाल, सोनीपत जिलों के अफसरों को बाढ़ राहत कार्यों के लिए प्रशिक्षित किया गया है। हिपा प्रशिक्षण देकर आपदा के समय प्रयोग होने वाले सामान की सूची जिला प्रशासन के अफसरों को देती है। इसमें जिले में उपलब्ध संसाधनाें की जानकारी भी होती है। आपदा के समय सरकारी विभागों, सभी कंपनियों, निजी फर्मों का सामान प्रशासन उपयोग कर सकता है। हिपा ने गुड़गांव, फरीदाबाद, जींद, रोहतक को भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील माना है। गुड़गांव, फरीदाबाद में सबसे अधिक बहुमंजिला भवन हैं। अरावली के नजदीक होने के कारण यहां जमीन के अंदर सबसे अधिक हलचल होने की आशंका रहती है। हिपा के डिजास्टर मैनेजमेंट प्लान में आपदा के समय हर अधिकारी की जिम्मेदारी तय की गई है। यह जानकारी हिपा के आपदा प्रबंधन विभाग के अध्यक्ष अभय श्रीवास्तव ने दी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें