एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

फुल स्पीड ट्रायल में पास हुई रैपिड

Gurgaon Updated Wed, 07 Aug 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गुड़गांव। देश की पहली प्राइवेट मेट्रो रेल (रैपिड मेट्रो) ने एक और पड़ाव सफलता के साथ पार कर लिया। मंगलवार को फुल स्पीड ट्रायल की प्रक्रिया आरडीएसओ टीम ने पूरा होने की घोषणा की। पहले कहा जा रहा था कि ट्रायल लगभग चार हफ्ते चलेगा। अब रैपिड मेट्रो रेल गुड़गांव प्रबंधन काफी उत्साहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैपिड मेट्रो के फुल स्पीड ट्रायल की प्रक्रिया में इसकी क्षमता का आकलन किया गया। इसमें इसके ट्रैक, स्टेशन, सिग्नलिंग और कंट्रोलिंग की गुणवत्ता को परखा गया। आरडीएसओ की 10 सदस्यीय टीम ने दिन-रात के इस ट्रायल में सभी बिंदुओं पर गौर करने के बाद इसके पूरा होने की घोषणा की। रैपिड मेेट्रो के प्रवक्ता ने बताया कि चार सप्ताह के बजाय एक ही सप्ताह में फुल स्पीड ट्रायल की सफलता काफी मायने रखती है।
टीम अपनी रिपोर्ट फाइल सीएमआरएस को साैंपेगी। जब यह फाइल सीएमआरएस को भेजी जाएगी तभी रैपिड मेट्रो प्रबंधन गुड़गांव उसे फाइनल टेस्टिंग के लिए अपने यहां आमंत्रित करेगा। रैपिड मेट्रो के प्रवक्ता ने कहा कि अब सब कुछ आरडीएसओ के हाथ में है। अपनी रिपोर्ट कब सीएमआरएस को भेजेगा, इसकी कोई समय सीमा नहीं है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि सितंबर में गुड़गांव वालों को खुशखबरी मिल सकती है।
विज्ञापन


रैपिड मेट्रो ने पार की अड़चनें
-ट्रैक का काम पूरी तरह से पूरा
-सिविल वर्क 95 प्रतिशत पूरा
-सिग्नलिंग सिस्टम बेहतर
-रैपिड मेट्रो के स्टेशनों पर बिजली की बेहतर आपूर्ति
-डीएमआरसी मेट्रो से कनेक्टीविटी का काम तकरीबन पूरा
-स्काईवॉक का भी काम अंतिम चरण में
-सेफ्टी मेजरमेंट बेहतर
-पांच स्टेशन पूरी तरह से तैयार
-टिकट विंडो तैयार
-स्केलेटर और लिफ्ट स्टेशनों पर तैयार
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें