एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों की अघोषित हड़ताल

Gurgaon Updated Wed, 11 Sep 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गुड़गांव। नगर निगम के सफाई कर्मचारी डीसी रेट की मांग को लेकर सप्ताहभर से हड़ताल पर हैं। इस कारण शहर के अधिकतर हिस्सों में सफाई नहीं हो पा रही है। निगम में काम संभालने वाली नई एजेंसियों को दिक्कताें का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के आयुक्त पीसी मीणा ने सही तरह से काम न करने वाली सफाई कंपनियों का 30 अगस्त को अनुबंध रद्द कर दिया था। इसके बाद अन्य कंपनियों को काम सौंपा गया है। पुरानी कंपनी के कर्मचारी डीसी रेट की मांग कर रहे हैं। निगम की ओर से तय वेतन दिया जा रहा है। डीसी रेट अधिक होने के कारण नई कंपनियां इन कर्मचारियों को नहीं ले रही हैं। ऐसा होने से शहर के कई हिस्सों में कचरे के ढेर लग गए हैं। निगम की सेनेटरी विंग के अधिकारी सुलह कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसके बाद भी अब तक कर्मचारी काम पर नहीं लौटे। लोगाें की ओर से निगम के काल सेंटर पर फोन किए जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। कई जगह डस्टबीन तक खाली नहीं हो पा रहे हैं। डिप्टी मेयर परमिंदर कटारिया ने कहा कि पुराने शहर में सफाई सही नहीं हो रही है। इस बारे में सेनेटरी विंग के अधिकारियों से जवाब मांगेंगे। निगम आयुक्त से मिलकर इसका समाधान कराएंगे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें