एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पुलिस हिरासत में युवक की मौत

अमर उजाला गुड़गांव Updated Sun, 17 Nov 2013 07:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अपराध शाखा पांच की पुलिस हिरासत में 32 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। आरोपी को पुलिस लूट के मामले में गिरफ्तार करके सोहना लाई थी। मौत से गुस्साए परिजनों ने सोहना में रोड जाम कर दिया। पुलिस हिरासत में मौत के मामले में प्रथम श्रेणी के जज ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोहना अपराध शाखा की पुलिस टीम ने तीन माह पहले ट्रक चालकों के साथ हुई लूटपाट के मामले में पलवल जिले के लिखी गांव केे रहने वाले सुखबीर (32) पुत्र शताबी व उसके चचेरे भाई को उठाया था। पुलिस के अनुसार उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल भी बरामद हुआ था। संतरी ने सुबह हवालात में देखा तो सुखबीर मरा हुआ पड़ा था। उसके शव को सोहना अस्पताल पहुंचाया गया। परिजनों को जब सुखबीर की मौत की खबर मिली तो वे सोहना पहुंचे। परिजनों ने अस्पताल परिसर के बाहर जमकर हंगामा किया।

परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर थाने का घेराव किया। इसके बाद चुंगी नंबर दो के पास जाम लगा दिया। एसीपी सदर राजीव ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत किया। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच मजिस्ट्रेट से कराई जाएगी। इसके लिए ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अशोक मान को नियुक्त किया गया है। पुलिस ने उनकी मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराने के साथ ही अपना बयान दिया है।
विज्ञापन


परिवारवालों ने गांव के सरपंच पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस हिरासत में सुखबीर के साथ अत्यधिक मारपीट की गई। इससे उसकी मौत हो गई। मौत के कारणों की जांच के लिए विसरा को मधुबन भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें