एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

नकाबपोशों ने पट्रोल पंप से पांच हजार लूटे

Hisar Updated Sat, 18 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जींद। केशव फिलिंग स्टेशन से वीरवार रात दो बाइक पर सवार पांच नकाबपोश युवकों ने केबिन के शीशे तोड़कर पिस्तौल के बल पर सेल्समैनों से 5742 रुपये की नगदी लूट ली। घटना की सूचना पाकर सदर थाना के कार्यवाहक प्रभारी रामचंद्र शर्मा, सीआईए थाना प्रभारी विरेंद्र खर्ब पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकेबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। लेकिन लुटेरे युवकों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जींद के गांव बीबीपुर के निकट केशव फिलिंग स्टेशन पर वीरवार रात सेल्समैन गांव बीबीपुर निवासी देवेंद्र तथा पवन ड्यूटीरत थे। उसी दौरान दो बाइकों पर सवार पांच असलाहधारी युवक केबिन का शीशा तोड़कर घुस आये और पिस्तौल के बल पर उनसे 5742 रुपये की नगदी लूट ली। फिर युवक जींद शहर की तरफ फरार हो गए। सेल्समैन देवेंद्र और पवन ने बताया कि वीरवार रात को पांच युवक दो बाइकों पर सवार होकर फिलिंग स्टेशन पर पहुंचे। युवकों ने केबिन का शीशा तोड़ दिया और केबिन में घुस आये। दो युवकों ने पिस्तौल निकालकर गोली मारने की धमकी देते हुए नगदी देने के लिए कहा और नगदी लूट कर फरार हो गए।

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें