एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सुमित हत्याकांड में आरोपी 5 दिन के पुलिस रिमांड पर

Hisar Updated Tue, 09 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

फतेहाबाद। रतिया के सुमित हत्याकांड में पुलिस ने सोमवार को मृतक की भाभी उर्मिला को गिरफ्तार करने के साथ ही फाईनेंसर रमेश गुर्जर, उर्मिला व उसके दोनाें साथियों को रतिया की अदालत में पेश किया। अदालत ने रमेश गुर्जर को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया जबकि उर्मिला सहित तीनों को न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रतिया के पुराना बाजार में परिवार सहित रहने वाले अमित कुमार के साथ उनका छोटा भाई सुमित भी रहता था। अमित के घर फाइनेंसर रमेश गुर्जर पुत्र रामस्वरूप निवासी गांव सुखलमपुर का आना-जाना था, जबकि सुमित को फाईनेंसर रमेश गुर्जर का घर आना पसंद नहीं था। सुमित को रमेश गुर्जर और अपनी भाभी उर्मिला के बीच रिश्तों को लेकर संदेह था। एक अक्तूबर की रात फाईनेंसर रमेश गुर्जर अमित के घर पहुंचा। उसी समय सुमित भी घर पहुंच गया। उसने रमेश गुर्जर को अपनी भाभी के पास बैठा देखा तो कहासुनी के बाद रमेश गुर्जर व सुमित के बीच हाथापाई हो गई। इसमें सुमित घायल हो गया। जब परिजन घायल सुमित को फतेहाबाद लेकर आ रहे थे तभी रमेश गुर्जर ने अपने कुछ साथियों के साथ गांव अहरवंा के पास उन पर फिर हमला कर सुमित की पिटाई कर दी। शुक्रवार देर रात को सुमित ने हिसार के अस्पताल में दम तोड़ दिया। भड़के लोगाें ने पुलिस चौकी का घेराव किया और शनिवार को शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इस मामले में पुलिस ने रमेश गुर्जर, ज्ञानीराम व अमित की पत्नी उर्मिला सहित 17 लोगाें पर हत्या का मामला दर्ज किया। रविवार को रमेश गुर्जर, विकास उर्फ कालिया पुत्र सतबीर और संदीप पुत्र भागाराम निवासी गांव सुखलमपुर को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि पुलिस ने मृतक की भाभी उर्मिला को सोमवार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें