हिसार। गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस औक बायो एंड नेनो टेक्नोलॉजी सेंटर की इमारतें बनकर तैयार हो गई हैं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा 14 अक्तूबर को इन इमारतों का उद्घाटन करेंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति डा. एमएल रंगा ने शनिवार को इमारतों का निरीक्षण किया। दोनों ही इमारतें आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हैं। हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस की इमारत पर 13 करोड़ 85 लाख रुपये की लागत आई है और यह 10955 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनी है। बायो एंड नेनो टैक्नॉलोजी सैंटर पर 8 करोड़ 85 लाख रुपये में 4078 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनी है। उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ तकनीकी शिक्षा मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह व हिसार की विधायक सावित्री जिंदल भी होंगी।