एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

किसानों को नहीं होने दी जाएगी समस्या : गिल्लाखेड़ा

Hisar Updated Sat, 03 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

फतेहाबाद। जिला के किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी। किसानों को उनकी फसलों का सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य के अनुरूप भुगतान किया जाएगा। यह बात मुख्य संसदीय सचिव प्रह्लाद सिंह गिल्लाखेड़ा ने आज हिसार रोड स्थित अपने कार्यालय में किसानों की समस्याएं सुनते हुए कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले की सभी अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों पर प्रशासन द्वारा किसानों के लिए सभी सुविधाओं का उचित प्रबंध किया गया है। इन स्थानों पर बिजली-पानी की पर्याप्त आपूर्ति के साथ-साथ सफाई का भी विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे दूसरे राज्यों के किसानों की फसलें न खरीदें। उन्होंने बताया कि जिला में अब तक 4 लाख 65 हजार 66 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है तथा यह धान विभिन्न खरीद एजेंसियों की ओर से खरीदा गया है। उन्होंने बताया कि हैफेड ने 1 लाख 53 हजार 513 मीट्रिक टन, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 1 लाख 48 हजार 509 मीट्रिक टन, एग्रो ने 1 लाख 4 हजार 85 मीट्रिक टन, हरियाणा वेयर हाउस कॉरपोरेशन ने 49 हजार 49 मीट्रिक टन, मिलरों ने 8 हजार 316 मीट्रिक टन तथा कांफेड ने 1595 मीट्रिक टन धान खरीदा है। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के सचिव विकास सेतिया सहित विभिन्न गांवों के सरपंच व बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें