सोनीपत। अंबेडकर कालोनी के घरों को खाली कराने के सरकार के आदेश के खिलाफ लोगों ने शनिवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कालोनी के लोगों ने एसडीएम और हुडा के एस्टेट अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मकान और मंदिर को बचाने की गुहार लगाई। कालोनी के लोगों का नेतृत्व भारतीय जनता के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव जैन और वार्ड पार्षद राकेश शर्मा ने किया।
भाजपा नेता राजीव जैन ने कहा कि कालोनी में लोग 25 वर्ष साल से रह रहे हैं। सरकार द्वारा कालोनी निवासियोें को घर खाली करने के आदेश न्यायसंगत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ज्यादातर मकान मालिक गांवों से आकर इस कालोनी में बसे हैं। उन्होंने सारी जिंदगी की कमाई इन मकानों में लगा दी है।
उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ तो गरीब लोगों को 100-100 वर्ग गज के मुफ्त प्लाट दे रही है वहीं, गरीबों के घर छीने जा रहे है। इस दौरान मुकेश अत्री, उमेद सिंह, रणबीर सिंह, रामेश्वर, होशियार सिंह, रामफल, रामरत्न, सुरेशचंद्र, प्रेमलता, मोहन वर्मा, पुष्पा देवी, बालकिशन, रामधारी, कंवल सिंह, राजबाला, सुनीता देवी, निर्मला देवी, चंद्रावती, सुनहरी देवी, चमेली, हरिसिंह आदि मौजूद रहे।