जींद। आल हरियाणा रोडवेज ज्वाइंट एक्शन कमेटी के आह्वान पर शनिवार को 13 फरवरी की हड़ताल को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने दावा किया कि रोडवेज कर्मचारी 13 फरवरी को राज्यव्यापी हड़ताल करके पूरे प्रदेश में चक्का जाम करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डिपो प्रधान रणबीर सिंह ने किया।
प्रदर्शन से पूर्व रोडवेजकर्मियों को संबोधित करते हुए आल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सदस्य दलबीर किरमारा और रमेश सैनी ने कहा कि छह फरवरी को मुख्यमंत्री के साथ ज्वाइंट एक्शन कमेटी की बातचीत में रोडवेज कर्मचारियों के कई मांगों पर सहमति बनी थी। लेकिन मुख्यमंत्री के सामने वह इन मांगों से भी मुकर गए, जिससे रोडवेज कर्मचारियोें में रोष है। उन्होंने कहा कि जब तक मुख्य मांगों को नहीं मान लिया जाता, रोडवेज कर्मचारियों का आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर दिलबाग गिल, आजाद गिल, सूरजभान बिश्नोई, राजबीर पंघाल, राजबीर शर्मा, राजकुमार ढुल, सुरेश, राजेश, सुरेश, बलबीर, सुधीर, आजाद लाठर मौजूद थे।