एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गैंगरेप पीड़िता की आत्महत्या के मामले में दो काबू

Hisar Updated Mon, 11 Feb 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

फतेहाबाद। भूना के एक गांव में गैंगरेप पीड़िता द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने के मामले में पुलिस ने रविवार को दो आरोपियाें गांव हसंगा निवासी सुशील पुत्र भगवानदास और अशोक पुत्र महेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियाें को पुलिस ने भूना के बस स्टैंड से काबू किया है। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूना के गांव की 35 वर्षीय महिला जिसका पति मंदबुद्धि है, दो फरवरी को अपने पति के देर रात तक घर नहीं लौटने से परेशान होकर उसे ढूंढने निकली थी। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर घूम रहे सुशील पुत्र भगवान दास, कीमतीलाल पुत्र राजाराम व अशोक पुत्र महेन्द्र निवासी गांव हसंगा ने महिला को रोका और उसका मुंह दबाकर पास की चौपाल में ले गए। वहां तीनों ने महिला से दुराचार किया और महिला का मोबाइल नंबर भी ले लिया। इसके आरोपियाें ने बार-बार फोन करके उसे बुलाने की कोशिश करने लगे। तीनाें आरोपियाें ने महिला को धमकी दी कि यदि उसने किसी को इसकी जानकारी दी तो वह उसे व उसके परिजनाें को जान से मार देंगे। इसी के चलते शनिवार तड़के महिला ने ढाणी के पास पेड़ पर फंदा बनाकर फांसी लगा कर जान दे दी। भूना थाना के प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि तीसरा आरोपी कीमतीलाल अभी फरार है। उसे भी जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें