एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अब डीसी खुद करेंगे विभागों से शिकायत

Hisar Updated Wed, 27 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

फतेहाबाद। जनता की समस्याआें का त्वरित समाधान हो इसके लिए उपायुक्त डॉ. साकेत कुमार ने नया तरीका ईजाद किया है। डीसी ने जनता की शिकायताें को लेकर सॉफ्टवेयर इंस्टॉल कराया है। समस्या को समाधान के लिए संबंधित विभाग के पास भेजना शुरू कर दिया गया है। संबंध़ित विभाग 15 दिनाें में समस्या का ऑनलाइन समाधान करके इसी सॉफ्टवेयर के माध्यम से जवाब उपायुक्त को भेजेगा। निर्धारित समय में समाधान नहीं होता तो संबंधित अधिकारियों को 16वें दिन उपायुक्त के समक्ष हाजिर होकर जवाब देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त कार्यालय में विभिन्न विभागाें से संबंधित प्रतिदिन दर्जनों शिकायतें आती है। इन्हें अब तक उपायुक्त मार्क करके संबंधित विभाग के अधिकारी के पास भेजे देते थे। शिकायतकर्ता एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय में चक्कर लगाते रहते थे लेकिन समस्या का समाधान नहीं होता। अनेकाें बार ऐसे देखने को मिला कि शिकायतकर्ता वापस उपायुक्त के पास पहुंच जाते और उन्हें अपना दुखड़ा सुनाते। उपायुक्त डॉ. साकेत कुमार ने इसे गंभीरता से लेते हुए अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देश दिये कि उनके द्वारा ली गई शिकायत ऑनलाइन कंप्यूटर के सॉफ्टवेयर में डाली जाए और समाधान के लिए विभाग के भेजा जाए। 15 दिन में संबंधित विभाग समस्या का हल करके ऑनलाइन वापिस उन्हें प्रेषित करें। अगर ऐसा नहीं होता तो 16वेें दिन संबंधित अधिकारी को उनके कार्यालय में हाजिर होना होगा। उसके बाद विभागीय कार्रवाई भी हो सकती है। मंगलवार को पहले दिन 15 शिकायतें सॉफ्टवेयर में डाल गई। इसमें स्वास्थ्य विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग व शिक्षा विभाग से संबंधित थीं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें