हिसार। घी व्यापारी की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने ऋषि नगर निवासी राजेंद्र बंसल को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। वहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमंाड पर भेज दिया। पुलिस प्रशासन सिटी थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस ने सीमा की शिकायत पर राजेंद्र बंसल, उसके बेटे प्रवीन और बलदेव के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था। उधर पुलिस ने सिटी थाना प्रभारी विपिन कादियान को लाइन हाजिर कर दिया है। उसके स्थान नारनौंद के थाना प्रभारी भगवान दास को सिटी थाना प्रभारी नियुक्त कर दिया है। गांधी चौक के नजदीक रहने वाले अनिल ने सूदखोरों से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी और पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया था। इसमें राजेंद्र बंसल, प्रवीण और बलदेव पर रुपयों के लिए तंग करने का आरोप लगाया था।