एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दहेज न मिलने पर तोड़ा रिश्ता

Hisar Updated Thu, 14 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

फतेहाबाद। शादी से पहले दहेज न मिलने पर एक युवक ने रिश्ता तोड़कर दूसरी जगह तय कर लिया। इसकी भनक युवती को लगी तो वह थाने पहुंची और कार्रवाई की मांग की। पुलिस नेे मामले की जांच शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी सीताराम ने बताया कि दोनाें पक्षाें को बातचीत के लिए वीरवार को बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आजाद नगर निवासी तरसेम सिंह की पुत्री कुलबीर कौर की सगाई छह माह पूर्व सिरसा के गांव भावदीन निवासी देवेंद्र पुत्र जस्सा के साथ हुई थी। पुलिस को दी शिकायत में कुलबीर कौर ने बताया कि उसके परिजनाें ने सगाई में देवेंद्र और उसके 11 रिश्तेदाराें को सोने की छाप दी थी। दोनाें की शादी 20 मार्च को होनी थी। शादी से पहले देवेंद्र ने कुलबीर कौर के परिजनाें से दहेज में एक मोटरसाइकिल और सभी बारातियों को सोने की छाप देने की मांग रखी। जब उसके पिता तरसेम सिंह ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए असमर्थता जताई तो देवेंद्र ने रिश्ता तोड़ दिया। कुलबीर कौर ने आरोेप लगाया कि देवेंद्र अब अपनी शादी गांव हिजरावां कलां में कर रहा है। 15 मार्च को उसकी किसी और लड़की से शादी होने वाली है। गुरूनानकपुरा चौकी के प्रभारी सीताराम ने बताया कि दोनाें पक्षों को बातचीत के लिए वीरवार को बुलाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें