जींद। गांव किलाजफरगढ़ में मंगलवार दोपहर बाद शराब के नशे में धुत पोते ने अपनी वृद्ध दादी के सिर में डंडे से मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर जुलाना थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और जायजा लिया। आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
गांव किलाजफरगढ़ निवासी दुलीचंद की पत्नी धर्मो देवी (80) मंगलवार दोपहर को अपने मकान में लेटी हुई थी। उसी दौरान उसका पोता अनिल शराब पीकर घर में घुस आया और गाली गलौच करने लगा। जिसका धर्मो देवी ने विरोध किया तो अनिल ने डंडा उठाकर धर्मो देवी के सिर में दे मारा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर जुलाना थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गया और स्थिति का जायजा लिया।