एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गेहूं की अधिक तुलाई करते आढ़ती पकड़ा

Hisar Updated Thu, 18 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

फतेहाबाद। जिले की धारसूल अनाजमंडी में बुधवार को मंडी के सुपरवाइजर ने एक आढ़ती को बोरी में निर्धारित वजन से अधिक गेहूं भरते रंगे हाथों पकड़ लिया। इससे वहां हड़कंप मच गया। किसानों ने जमकर हंगामा किया। मामला बढ़ता देख आढ़ती मौके से फरार हो गया। मार्केट कमेटी ने आढ़ती पर 10 हजार का जुर्माना लगाया है और नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव रताथेह निवासी किसान बलजिंद्र सिंह पुत्र मघर सिंह की गेहूं की ढेरी को बुधवार दोपहर धारसूल अनाजमंडी में तोला जा रहा था। इस दौरान मंडी सुपरवाइजर रमेश लाल अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने देखा कि चुड़िया मल कलीराम फर्म द्वारा कांटे पर 50 किलो के थैले में 51 किलो गेहूं भरा जा रहा है। उन्होंने तोल रुकवा दी और इसकी सूचना मार्केट कमेटी के सचिव चरण सिंह गिल को दी। सचिव के मौके पर पहुंचने से पूर्व ही आढ़ती सीताराम ने आनन-फानन में अधिक भराई किए गए गेहूं के थैले खाली करवाने शुरू कर दिए लेकिन सचिव चरण सिंह गिल ने कुछ भरे हुए थैले कब्जे में ले लिए। वजन करने पर बोरी में एक किलो तक अधिक गेहूं पाया गया। इस पर मंडी में किसानों ने आढ़ती के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसान फर्म के संचालक सीताराम से मार-पिटाई पर उतर आए ये देख आढ़ती वहां से भाग खड़ा हुआ।
गांव रताथेह निवासी किसान बलजिंद्र सिंह ने मार्केट कमेटी के सचिव को दी शिकायत में बताया कि वो दो दिन पूर्व ही 200 क्विंटल गेहूं धारसूल अनाजमंडी में आढ़ती के पास बेचने लाया था लेकिन लेकिन आढ़ती ने प्रति बोरी एक किलोग्राम गेहूं ज्यादा भर ली। मार्केट कमेटी के सचिव चरण सिंह गिल ने बताया कि गेहूं की तुलाई में घपला करने पर आढ़ती को नोटिस जारी कर दिया गया है। शाम को आढ़ती सीताराम ने अपनी गलती को स्वीकार करते हुए कहा कि उसके तुलाई करने वालों की गलती से अधिक गेहूं बोरियों में भरा गया है। इस पर सचिव ने उस पर 10 हजार का जुर्माना लगाया। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियाें को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें