रेवाड़ी। नोएडा निवासी रामपाल ने शहर पुलिस थाने में शुक्रवार को अपने भाई आनंद प्रकाश की हत्या की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में रामपाल ने बाला सराय निवासी भगवान दास, ऋषि और खुशिया व एक अज्ञात व्यक्ति पर हत्या का शक जताया है। पुलिस ने शक के आधार पर तीन नामजद लोगों को हिरासत में ले लिया है।
शहर थाना प्रभारी ओम प्रकाश के अनुसार, मृतक आनंद प्रकाश का रेवाड़ी में नाना का घर है, जहां वह किराएदारों से किराया लेने 28 अप्रैल को पहुंचा था। शुक्रवार सुबह उनके किराएदार टुनटुन ने मृतक के भाई को फोन कर सूचना दी कि किसी ने उसके भाई की हत्या कर दी है। रामपाल ने रेवाड़ी पहुंचने पर पाया कि उसके भाई की कनपटी पर चोट मारकर हत्या की गई है। किराएदार ने उसको बताया कि बालासराय निवासी भगवान दास, ऋषि, खुशिया व एक अज्ञात व्यक्ति से दो दिन पहले उसका झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक पंकज नैन व उपपुलिस अधाीक्षक ने दल बल सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।