एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चौपटा में दलित किशोरी से गैंगरेप

Hisar Updated Thu, 30 May 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नाथूसरी चौपटा (सिरसा)। चौपटा क्षेत्र के एक गांव की दलित समुदाय की दसवीं कक्षा की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर राजस्थान के गांव खचवाना के तीन युवकों के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है। बुधवार को हुई मेडिकल जांच मेंछात्रा से दुराचार की पुष्टि हुई है। फिलहाल आरोप पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने मजिस्ट्रेट को दिए बयान में कहा है कि 26 मई की रात वह अपनी मां और भाई के पास सोई थी। देर रात को जब वह उठी तो बाहर खडे़ तीन युवकों ने उसका मुंह बंद कर दिया और किया और अपने साथ ले गए। आरोप है कि तीनों लड़के उसे गांव से दूर सुनसान जगह पर ले गए और तीनों ने उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद गांव खचवाना का एक युवक उसे गांव रूपावास ले गया। वह युवक मंगलवार को उसे गांव के बाहर छोड़कर भाग गया।
किसी ने पीड़िता के पिता को बताया कि उसकी बेटी के गांव बाहर बैठी हुई है। इसके बाद परिजन वहां पहुंचे और उसे घर लेकर आए। पीड़िता ने घर आकर परिजनों को आपबीती बताई तो परिजनों ने चौपटा पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को लेकर तुरंत सामान्य अस्पताल सिरसा पहुंची। मेडिकल जांच में छात्रा के साथ दुराचार की की पुष्टि हुई। मेडिकल के बाद पुलिस ने पीड़िता को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन

चोपटा थाना प्रभारी जगदीश राय ने बताया कि पीड़िता के बयान पर राजस्थान के गांव खचवाना निवासी तीन युवकों के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें