एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दूल्हा बदलने पर लड़की वालों ने बारात लौटाई

Hisar Updated Sat, 08 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पिल्लूखेड़ा (जींद)। रजाना कलां गंाव में दूल्हा बदलकर शादी करने की कोशिश का मामला सामने आया है। भंडाफोड होने पर गांव वालों ने बारात वापस लौटा दी और उसी मंडप में दुल्हन की शादी एक अन्य लड़के से कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव रजाना कलां में वीरवार देर शाम उस समय हंगामा हो गया जब गांव वालों को पता चला कि गांव में आई बारात में दूल्हा वह युवक नहीं है, जिसे लड़की के परिजन पसंद करके आए थे। पसंद किए लड़के के स्थान पर उसके बड़े भाई को घोड़ी पर बैठाया गया है। दूल्हे की पहचान होते ही फेरे रुकवा दिए गए।
यह पूरा मामला उस समय खुला जब हिसार के गांव उगालन से आई बारात लड़की वालों के द्वार पहुंची। सिर पर सेहरा बांधे दूल्हा दुल्हन के सामने दीवार से टकरा गया। लोगों को हैरानी हुई कि दूल्हे को क्या हुआ है। साथ आए बारातियों ने लड़खड़ाते दूल्हे को संभाला, लेकिन इस घटना से दुल्हन पक्ष के लोगों को शक हो गया। तब तक दूल्हा मंडप में पहुंच चुका था। मंडप में दूल्हे का चेहरा दिखाने की बात हुई तो मामला खुल गया।
विज्ञापन

लड़की के पिता ने कहा कि उन्होंने अपनी लड़की का रिश्ता दूल्हा बनकर आए युवक के छोटेे भाई से किया था। इसके बाद बारात लौटा दी गई और लड़की के परिजनों ने तत्काल उसी मंडप में शादी करने के लिए राजौंद गांव से तुरंत बारात बुलाई और लड़की के फेरे करवा दिए।


-----------------------------------------------------------
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें