एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सीएम ने सिरसा में की सौगातों की बारिश

Hisar Updated Mon, 15 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सिरसा। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा इस बार सिरसा में कई दशकों से लंबित मांगों को हंसते-हंसते पूरी कर गए। उन्होंने राजकीय महिला कालेज का नया भवन बनाने, सिरसा में डायट की स्थापना करने, जिले की सभी सड़कों की चार माह में मरम्मत करवाने, डबवाली में रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण करवाने, थाना सदर और पुराना डीसी कार्यालय की भूमि पर (मॉल) बनवाने और सभी ढाणियों तक बिजली मुफ्त पहुंचाने की घोषणा की। साथ ही वादा किया कि सिरसा जिले में विकास कार्यो में धन की कमी आडे़ नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे रविवार को अनाजमंडी परिसर में सिरसा लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस सम्मेलन में कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी डॉ.शकील अहमद, प्रदेशाध्यक्ष फूलचंद मुलाना, कृषिमंत्री परमवीर सिंह, मुख्य ससंदीय सचिव राव दान सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि इनेलो सरकार ने जानबूझकर सिरसा का विकास नहीं करवाया क्योंकि पार्टी नेता स्वयं के विकास में लगे रहे और गलत आंकडे़ पेशकर जनता का गुमराह करते रहे। उन्होंने कहा कि वर्ष 1999 से 2005 तक इनेलो ने सिरसा जिले में विकास कार्यो के नाम पर कुल 749.27 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जबकि कांग्रेस ने वर्ष 2005 में सरकार बनने के बाद 3896.13 करोड रुपये की राशि खर्च की।
उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा कानून हरियाणा में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्मदिन पर लागू कर दिया जाएगा। इसके साथ प्रदेश सरकार की ओर से 12.84 लाख बीपीएल परिवारों को प्रति माह ढाई किग्रा दाल बीस रुपये प्रति किग्रा की दर से उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने सांसद डॉ. अशोक तंवर की मांग को पूरा करते हुए घोषणा की कि सिरसा में राजकीय महिला कालेज का नया भवन बनवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिरसा में डायट की स्थापना होगी, साथ ही राजीव गांधी आवास के तहत 3800 मकानों का निर्माण करवाया जाएगा।

टांग खिंचने से ही कांग्रेस को नहीं मिली सीट
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बीते विधानसभा चुनाव में सिरसा जिले में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली क्योंकि सभी उम्मीदवार एक-दूसरे की टांग खिंचाई में लगे हुए थे। लेकिन इस बार तय हो गया है कि आगामी चुनाव में कोई किसी की टांग खिंचाई नहीं करेगा, पार्टी जिसे उम्मीदवार बनाएगी उसके पक्ष में काम किया जाएगा और ऐसा वादा सिरसा के नेताओं से ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें