एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना घेराव, जाम

Hisar Updated Tue, 03 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

फतेहाबाद। टोहाना में दुकानदार की पीटकर निर्मम हत्या करने के मामले में हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतक के परिजनों व मोहल्लावासियाें के साथ मिलकर सोमवार को सदर थाने का घेराव किया और थाने के बाहर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे लगे जाम के कारण सड़क के दोनाें ओर वाहनाें की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सुभाष कुमार ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियाें को शांत करवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोहाना में काली माता मंदिर के पास रहने वाला अशोक उर्फ शौकी (35) टेलीफोन पीसीओ की दुकान चलता था। कुछ दिन पूर्व सैनी मोहल्ला निवासी सुरेश उर्फ निम्मा की अशोक के पड़ोसी शंटी से कहासुनी हो गई थी जिसमें सुरेश ने शंटी को देख लेने की धमकी दी थी। अशोक अपनी पड़ोसी शंटी की मदद करता था। शंटी की मेन बाजार में जूताें की दुकान है। शुक्रवार रात को अशोक अपने पड़ोसी शंटी की बाइक लेकर लक्कड़ मार्केट में किया गया था। यहां सैनी धर्मशाला के पास अंधेरे में सुरेश उर्फ निम्मा ने अपने साथी संजय उर्फ झोटा, रविंद्र उर्फ बिग शो व तीन अन्य के साथ मिलकर अशोक को पकड़ लिया और उसकी पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने सुरेश सहित पांच हत्याराें पर मामला दर्ज किया था।
हत्यारोपियाें की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को मृतक अशोक के परिजनों के साथ 100-150 मोहल्लावासी सदर थाने के बाहर एकत्रित हो गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियाें ने सदर थाने का घेराव कर उसके बाहर जाम लगा दिया। मृतक के परिजनाें ने कहा कि जब तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें सजा नहीं दी जाएगी, वे चैन से नहीं बैठेंगे। जाम की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सुभाष कुमार ने मौके पर पहुंचकर जाम लगा रहे लोगों को बताया कि पुलिस तीन हत्याराें को गिरफ्तार कर चुकी है। फरार आरोपियाें को भी जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। इस पर प्रदर्शनकारियाें ने जाम खोल दिया। उन्हाेंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही हत्याराें को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह फिर से जाम लगा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें